जिस काले रंग की BMW कार में गोली मार कर अमेरिकी रैपर तुपैक शकूर की हत्या की गई वह कार 17 लाख में नीलाम की गई है। खबरों के अनुसार साल 1996 के सात सितंबर को लास वेगास में शकूर को इसी गाड़ी 1996 बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
तुपैक शकूर को मारने के लिए कार पर चलाई गई चार गोलियों के छेद अब भी नजर आते हैं।
उन्होंने कम उम्र में ही 75 मिलियन एलबम बेचे, इसका रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। तुपैक का नाम उनक कलाकारों में लिया जाता है जिनके एलबम सबसे ज्यादा बिके।
सात सितंबर 1996 को गोली लगने के छह दिन बाद तुपैक की मौत हो गई थी। उनके मौत की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है।