फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: डोरेमॉन फेम फुजिको फुजियो ए का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 08 Apr 2022 02:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बच्चों के मशहूर कार्टून निंजा हतौड़ी और लिटिल घोस्ट क्यू-टारो सहित के लिए जाने मशहूर फुजियो ए ने 88 वर्ष की आयु में अंतमि सांस ली।
विज्ञापन
फुजिको फुजियो ए - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक प्रसिद्ध जापानी मंगा कलाकार फुजिको फुजियो ए ( Fujiko Fujio A) का निधन हो गया है। बच्चों के जाने- माने कार्टून निंजा हतौड़ी और लिटिल घोस्ट क्यू-टारो सहित के लिए मशहूर फुजियो ए ने 88 वर्ष की आयु में अंतमि सांस ली। इस बारे में स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी।

कलाकार का असली नाम मोटू अबिको था, जिन्हें गुरुवार को टोक्यो के उनके घर के बाहर पाया गया। कलाकार के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई कलाकार और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। 

मध्य टोयामा क्षेत्र के एक ऐतिहासिक मंदिर में अबिको के पिता एक भिक्षु थे। अबिको उनका सबसे बड़ा बेटा था। लेकिन अपने पिता की मौत के बाद उन्होंने परिवार सहित मंदिर छोड़ दिया। उस दौरान वह पांचवीं कक्षा में थे।

इस बारे में साल 2020 में मीडिया से बात करते हुए अबिको ने कहा था कि "मेरे पिता की मृत्यु ने मेरे जीवन को सबसे अधिक बदल दिया। अगर उनका निधन नहीं होता, तो मुझे लगता है कि मैं एक साधु होता।" 

हाई स्कूल के दौरान हिरोशी फुजीमोतो के साथ फुजिको फुजियो ए की दोस्ती हो गई, जिसके बाद उन्होंने जापान का बहुचर्चित कार्टून डोरेमॉन बनाया और फिर कार्टून को मिली सफलता के बाद इस जोड़ी ने एक साथ काम करना शुरू कर दिया। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें