टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' का दूसरा ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर में टॉम क्रूज हैरतअंगेज स्टंट करते नजर आए। अब मेकर्स ने तीन मिनट का एक नया वीडियो रिलीज किया है। इस क्लिप में टॉम क्रूज को एक फाइटर जेट उड़ाते हुए दिखाया गया है। जहां 6 कैमरों से शूट किया जा रहा है और उनके हर एक भावों को कैद किया गया।
'रोस्टर' का किरदार निभाने वाले सह-कलाकार मिल्स टेलर ने कहा, 'हमें इन जेट्स में लाना, बहुत गंभीर है इसलिए सभी ने सोचा कि यह असंभव होगा। मुझे लगता है कि जब टॉम सुनते हैं कि कुछ असंभव है या यह नहीं हो सकता तब वह काम हुआ है।
34 साल के अंतराल के बाद आ रही इस फिल्म में कैप्टन मेवरिक वही जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इस बात का खुलासा पिछले ट्रेलर से ही हो गया था।टॉम ने बताया कि पहले ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल है और यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है।
बता दें इस बार कैप्टन मेवरिक के जैकेट पर आपको जापानी और ताइवानी झंडे के पैच देखने को नहीं मिलेंगे। इसके अलावा दो देशों के झंडों के मूल डिजाइन को बदल दिया गया है। फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी।
पिता की हत्या पर बोलीं शार्लीज, इस वजह से मां ने मार दी थी गोली