फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Gun Maverick: टॉप गन मेवरिक की धुआंधार कमाई जारी, टाइटैनिक को पीछे छोड़ने के बाद अब इन फिल्मों को देगी टक्कर

Sat, 16 Jul 2022 11:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉप गन: मेवरिक अमेरिका में पैरामोर स्टूडियो की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। केवल अमेरिका में ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो टॉम क्रूज की टॉप गन: मावरिक ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
'टॉप गन: मैवरिक' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन: मावरिक दुनिया भर में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने न केवल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन का आंकड़ा पार किया है, बल्कि अमेरिकी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने हाल ही में पैरामाउंट स्टूडियो का ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा जिससे यह 110 साल पुरानी कंपनी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

 

टॉप गन मैवरिक, टाइटैनिक - फोटो : social media
हम यहां जिस रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहे हैं, वह पैरामाउंट स्टूडियोज की टाइटैनिक के नाम था जिसने साल 1997 में लगभग $ 600.7 मिलियन की कमाई की थी। लेकिन टॉप गन: मावरिक इस फिल्म से भी आगे निकल गई है। इस फिल्म ने 602 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। 

टॉप गन: मेवरिक अमेरिका में पैरामोर स्टूडियो की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। केवल अमेरिका में ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो टॉम क्रूज की टॉप गन: मावरिक ने ट्रांसफॉर्मर्स एज ऑफ एक्सटिंक्शन के 1.1 बिलियन के आंकड़े को पीछे छोड़कर दुनियाभर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे आगे एकमात्र फिल्म टाइटैनिक है जिसने 2.2 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

हालांकि टाइटैनिक को पैरामाउंट के साथ-साथ 20th सेंचुरी फॉक्स द्वारा दुनियाभर में वितरित किया गया था। अगर हम पूरी तरह से पैरामाउंट द्वारा वितरित की जाने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हैं, तो टॉप गन: मेवरिक अमेरिका और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।टॉम क्रूज़, माइल्स टेलर, जेनिफर कोनेली, जॉन हैम, ग्लेन पॉवेल स्टारर यह फिल्म अब केवल आयरन मैन 3 (1.21 बिलियन डॉलर), द फेट ऑफ द फ्यूरियस (1.23 बिलियन डॉलर), इनक्रेडिबल्स 2 (1.24 बिलियन डॉलर) से पीछे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें