फिल्ममेकर ने साझा की तस्वीरें
फिल्ममेकर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक्टर के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की तस्वीर भी शेयर की। तस्वीरें शेयर करने के साथ फिल्ममेकर ने एक पोस्ट लिखी।
स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे
- फोटो : एक्स
फिल्ममेकर ने की टॉम हॉलैंड की तारीफ
फिल्ममेकर ने टॉम हॉलैंड की तारीफ में लिखा 'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और दुनिया को बड़े पर्दे पर आपका शानदार काम दिखाने के लिए उत्साहित हूं। स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर आपकी दयालु, उदार लीडरशिप के लिए, आपकी लगातार काम करने की लगन, आपकी निडर परफॉर्मेंस और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की शूटिंग खत्म हो गई है।'
टॉम हॉलैंड का वर्कफ्रंट
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के अलावा, टॉम हॉलैंड क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म द ओडिसी में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में मैट डेमन, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, ऐनी हैथवे और चार्लीज थेरॉन जैसे कई बड़े सितारे हैं।