फिल्म को लेकर उत्साहित हैं टॉम
इस फुटेज को शेयर करते हुए टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पिछले 46 वर्षों से आप सभी के लिए कहानियां और फिल्में बनाने के लिए अनगिनत टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मैं आपसे सिनेमाघरों में मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं! डिगर इस अक्तूबर सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' बताया जाता है कि फिल्म का ट्रेलर 13 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
नौ साल पहले आया फिल्म का आइडिया
इससे पहले सिनेमाकॉन में बात करते हुए, 'मिशन: इम्पॉसिबल' के एक्टर, इनारितु के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, 'यह वैसी ही फिल्म है जैसी मैं बनाना चाहता था। यह फिल्म जबरदस्त और मजेदार है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इसे जल्द से जल्द देखें।' डायरेक्टर इनारितु ने बताया कि उन्हें 'डिगर' का आइडिया नौ साल पहले आया था और वह पिछले सात वर्षों से क्रूज के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में क्रूज के अलावा सैंड्रा हुलर, जेसी प्लेमन्स, रिज अहमद, माइकल स्टुलबर्ग, सोफी वाइल्ड और एम्मा डी'आर्सी भी अहम भूमिकाओं में हैं।