टॉम क्रूज और हेले एटवेल
- फोटो : @Roma, Mega
वहीं सेट से एक और तस्वीर सामने आई है इसमें वह हेले एटवेल के साथ हंसते हुए दिख रहे हैं। दोनों कार के अंदर बैठे हैं और किसी बात को लेकर हंस रहे हैं।
इससे पहले भी टॉम क्रूज का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह तेज रफ्तार से दौड़ता हुई रेलगाड़ी पर स्टंट कर रहे थे। इससे पहले 'मिशन इम्पॉसिबल (Mission: Impossible)' सीरीज की छह फिल्में आ चुकी हैं और सभी फिल्मों को दुनिया भर में खूब पसंद भी किया गया है।
मार्च में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग वेनिस में चल रही थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग इटली की राजधानी रोम में शुरू होनी थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से इटली की हालत बहुत खराब हो गई। इस वजह से बंदी के दौरान सभी फिल्मों के साथ इस फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी। अब दोबारा इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है। निर्माताओं ने इस फिल्म को 19 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज करना तय किया है।
'मिशन इम्पॉसिबल 7 ' को क्रिस्टोफर मैक्कवायर डायरेक्ट कर रहे हैं। टॉम क्रूज (Tom Cruise) इस फ्रेंचाइजी में इथन हंट का किरदार निभाते हैं। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग रेम्स, हेनरी जर्नी, साइमन पेग, रेबेका फर्गुयसन, वेनेसा किर्बी और हेले एटवेल हैं।