फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉम क्रूज ने किया नई फिल्म का एलान, अहम किरदार में होंगी ये अभिनेत्री; 38 साल बाद आ रहा सीक्वल

Sun, 30 Aug 2026 10:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tom Cruise: टॉम क्रूज ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में उनके साथ अहम किरदार में कौन सी अभिनेत्री होंगी।
 
विज्ञापन
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए मशहूर हैं। भारत में भी उनके दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई फिल्म का एलान किया है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई एक फिल्म का सीक्वल है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की लीड अभिनेत्री के बारे में जानकारी दी है। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होगी।
विज्ञापन


कौन होगी अभिनेत्री?
टॉम क्रूज ने 'डेज ऑफ थंडर' के सीक्वल का ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि 1990 की इस रेसिंग ड्रामा फिल्म के बहुप्रतीक्षित सीक्वल में ऐन हैथवे भी उनके साथ होंगी। ओरिजिनल फिल्म के 38 साल बाद आने वाला यह सीक्वल 2028 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

टॉम क्रूज, एनी हैथवे - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम की पोस्ट में क्या है?
टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने डेटोना इंटरनेशनल स्पीडवे से एक तस्वीर पोस्ट की और फिल्म में हैथवे के शामिल होने की पुष्टि की। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हरे रंग की कार खड़ी है। इस पर लिखा है 'डेज ऑफ थंडर'। कार पर इसके रिलीज का वर्ष भी लिखा है। 

हैथवे ने दिया साथ
वीडियो में प्रेग्नेंट हैथवे कहती हैं, 'चलो फिल्म बनाते हैं। मैं इस बच्चे को जन्म देने वाली हूं और फिर हम यह फिल्म बनाएंगे।' इसके बाद टॉम क्रूज कहते हैं 'बेबी होने के बाद हम फिल्म बनाएंगे। हम 2028 की गर्मियों में आएंगे। आप लोग देर मत करना।'
विज्ञापन

टॉम क्रूज, एनी हैथवे - फोटो : सोशल मीडिया
कौन होगा निर्देशक?
उम्मीद है कि क्रूज फिल्म में ड्राइवर कोल ट्रिकल का अपना रोल फिर से निभाएंगे, जो उन्होंने ओरिजिनल 'डेज ऑफ थंडर' में निभाया था। वहीं, खबरों के मुताबिक हैथवे एक टीम ओनर और इंजीनियर का रोल निभाएंगी, जिससे वे इस फ्रेंचाइजी की दुनिया में कदम रखेंगी।
जोनाथन लेविन इस सीक्वल को डायरेक्ट करेंगे, जबकि जेरी ब्रुकहाइमर, टॉमी हार्पर और क्रूज प्रोड्यूसर के तौर पर इससे जुड़ेंगे।

'डेज ऑफ थंडर' के बारे में जानकारी
  • 1990 में रिलीज हुई ओरिजिनल 'डेज ऑफ थंडर' में क्रूज ने कोल ट्रिकल का रोल निभाया था।
  • फिल्म में एक टैलेंटेड लेकिन महत्वाकांक्षी ड्राइवर के तौर पर उनके सफर को दिखाया गया था। 
  • बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कामयाब रही थी।
  • क्रूज की वापसी और हैथवे के कास्ट में शामिल होने के साथ, यह सीक्वल अपनी पहली फिल्म के लगभग चार दशक बाद आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें