'हेवनली क्रीचर्स' ने मुझे बदल दिया
'हेवनली क्रीचर्स' ने केट विंसलेट के करियर में अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म की सफलता ने ही उनके सफल करियर की नींव रखी। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त केट 17 साल की थीं। अभिनेत्री का मानना है कि इस फिल्म ने उन्हें बदल दिया। मुझे पता है कि मैं एक अलग इंसान बनकर वापस आई, क्योंकि मैंने अपनी सीख और जिंदगी के अनुभव और उस शानदार देश में रहकर बहुत कुछ सीखा था।
'गुडबाय जून' से निर्देशक बनीं केट
हाल ही में केट विंसलेट ने क्रिसमस ड्रामा 'गुडबाय जून' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है, जो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ टोनी कोलेट, जॉनी फ्लिन, एंड्रिया राइजबोरो, टिमोथी स्पॉल और हेलेन मिरेन भी हैं।
अपनी पहचान बताने से डरते हैं LGBTQ+ कलाकार
अभिनेत्री ने टीनएज के अपने इन अनुभवों के बारे में पहली बार बात की है। हालांकि, इससे पहले भी केट LGBTQ+ समुदाय के लोगों की समर्थक रही हैं। साल 2021 में द संडे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कई LGBTQ+ अभिनेता कास्टिंग और करियर की सीमाओं को लेकर चिंताओं के कारण सामने आने से डरते हैं। मैं आपको उन युवा अभिनेताओं की संख्या नहीं बता सकती जिन्हें मैं जानती हूं। कुछ जाने-माने, कुछ नए कलाकार जो इस बात से डरते हैं कि उनकी समलैंगिकता का खुलासा हो जाएगा और जो उन्हें सीधे-सादे किरदारों में कास्ट किए जाने में बाधा बनेगी।