फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्ट्रेस के अपहरण में 3 आरोपी गिरफ्तार, 30 घंटे तक भूखा रखा था बाथटब में

Fri, 06 Jul 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्म 'हैलोविन', 'लव एंड सुसाइड' और 'द अनसीन' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस डेजी मैकक्रैकिन का अपहरण करने वाले तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विदेशी मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बीती 3 जुलाई को कीथ स्टीवार्ट ,जोंटी जोंस नाम के व्यक्तियों और एंबर नील नाम की एक महिला ने अभिनेत्री डेजी मैकक्रैकिन का अपहरण कर लिया था। उनके साथ एक्टर जोसेप कापोन का भी अपहरण किया गया, जिस समय यह घटना हुई यह दोनों स्टार अमेरिका के लॉस एंजलिस में मौजूद थे। 

विज्ञापन


खबरों की मानें तो लॉस एंजलिस काउंटी जिला के अटॉर्नी ने बताया कि तीन मई को मैकक्रैकिन (36) और कैपोन का उनके घर से दो व्यक्ति कीथ स्टीवार्ट, जोंटी जोंस और एंबर नील नामक एक महिला ने उनके घर से अपहरण कर लिया था।
 

बताया जा रहा है कि अपहर्ताओं ने कैपोन को एक बाथटब में 30 घंटों तक भूखा रखा। वहीं उन्होंने कैपनो की जान बचाने के लिए अपहर्ताओं ने मैकक्रैकिन से 10,000 डॉलर की मांग की। जिसके लिए उन्होंने मैकक्रैकिन को कार में बैठाकर कई बैंको के चक्कर कटवाए। रुपए मिलने के बाद संदिग्ध मैकक्रैकिन को उनके घर वापस ले आए तब वह छूट सकीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें