फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘थॉर’ और ‘वाल्किरी’ की अब बनी इस फिल्म में जोड़ी, लंदन में निपटेंगे धरती के दुश्मनों से

Fri, 26 Apr 2019 06:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

'एवेंजर्स एंडगेम' देख चुके लोगों के लिए एक बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में 'थानोस' से साथ लड़ते दिखे 'थॉर' और 'एसगार्ड' के रक्षक दस्ते (वालकिरी) की वीरबाला यानी 'स्क्रैपर 142' एक साथ इसी गर्मियों में एक और फिल्म में दिखेंगे। फिल्म का नाम है 'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल। फिल्म 'मेन इन ब्लैक' सीरीज की रीबूट है।

विज्ञापन


मार्वेल स्टूडियोज ने ही हॉलीवुड में पहले देखी जा चुकी कहानियों को नए कलेवर में फिर से रिलीज करने का सिलसिला 2008 में रिलीज हुई 'इन्क्रेडिबल हल्क' में शुरू किया था। इसके बाद 'जुरासिक पार्क' सीरीज का रीबूट बना और अब बारी 'मेन इन ब्लैक' की है। 'मेन इन ब्लैक' सीरीज एलियंस से धरती की रक्षा करने वाले एजेंट्स के बारे में हैं, इन एजेंट्स के किरदार पहले की फिल्मों में विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स करते रहे हैं।

मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल में यही कहानी दुनिया के दूसरे देशों तक जाने वाली है और मेन इन ब्लैक संस्था के नए एजेंट्स बने हैं एवेंजर्स सीरीज में थोर का किरदार करते रहे क्रिस हेम्सवर्थ और एसगार्ड ग्रह की वालकिरी बनीं एम्मा थॉम्पसन। फिल्म के अब तक दो ट्रेलर आ चुके हैं औऱ दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन


दूसरे ट्रेलर में टेसा के किरदार के बारे में कई खुलासे हैं। उसके माता पिता की याददाश्त एक एलियन हमले में खोने के बाद वह लापता हो जाती है और बरसों तक 'मेन इन ब्लैक' संगठन की खोज करती हुई एक दिन इस दफ्तर पहुंच जाती है। वह 'मेन इन ब्लैक' में काम शुरू करती है और उसे नाम मिलता है एजेंट एम। क्रिस हेम्सवर्थ के साथ वह लंदन में मची एलियंस की तबाही रोकने पहुंचती है। 'मेन इन ब्लैक' सीरीज की पहली फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें