फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' के निर्माता रिजा अजीज पर लगा मलेशिया में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Fri, 05 Jul 2019 04:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजा अजीज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ के निर्माता रिजा अजीज पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। रिजा अजीज पर शुक्रवार को राज्य निधि 1एमडीबी (1मलेशिया डेवलपमेंट बरहद) से अवैध रूप से लगभग 25 करोड़ डॉलर हासिल करने का आरोप तय किया गया। निर्माता को कुआलालंपुर की एक अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन


PTI से मिली जानकारी के मुताबिक रिजा अजीज ने अपने ऊपर लगाए गए धन शोधन के पांच आरोपों के मामले में खुद को निर्दोष बताया। बता दें निर्माता रिजा अजीज पर 2011 से 2012 के बीच अवैध रूप से 24 करोड़ 81 लाख 70 हजार डॉलर हासिल करने का आरोप है, जो मलेशियाई कोष में हुए घोटाले से आया था। 

मलेशिया में भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ताओं ने पूछताछ के बाद निर्माता को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें 10 जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया। रिजा अजीज मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के सौतेले बेटे हैं। इससे पहले साल 2018 में नजीब रजाक को सरकारी निवेश कोष में हुए करोड़ों डॉलर के घोटाले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें