फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वैम्पायर डायरीज' की एक्ट्रेस को सफारी की सवारी पड़ी भारी, शेर ने किया हमला

Sun, 20 Jan 2019 03:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nina Dobrev
विज्ञापन
वेब सीरीज 'वैम्पायर डायरीज' में अलेना गिलबर्ट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नीना दोब्रेव पर सफारी के दौरान शेर ने हमला कर दिया, जहां उनकी जान पर बन आई।
विज्ञापन


दरअसल नीना अपने दोस्तों के साथ वाइल्ड सफारी पर निकली थीं लेकिन तभी शेर उनके बहुत नजदीक आ गया। कुछ देर में नीना शेर का निवाला बनने ही वाली थीं कि वहां मौजूद गाइड ने उन्हें बचा लिया। 

इस घटना का जिक्र करते हुए नीना ने बताया 'मैं हमेशा से दक्षिण अफ्रीका जाना चाहती थी। यह यात्रा मजेदार थी खासकर सफारी वाला हिस्सा सबसे ज्यादा मजेदार था। हमने पूल के बाहर हाथियों को पानी पीते देखा, हमने तेंदुओं को देखा, लेकिन तभी वहां एक शेर आ गया हम सब बहुत डर गए थे लेकिन गाइड ने हमें बचा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया शेर ने हमें खाने के लिए अपना मुंह खोला ही था कि गाइड ने आकर हमारी जान बचा ली। मैंने मौत को बहुत करीब से देखा था। बता दें नीना साउथ अफ्रीका अपना जन्मदिन मनाने गई थीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें