फिल्में हमारे समाज का भी आईना होती हैं। कई बार अपराधी के फिल्मों से इंस्पायर्ड होकर अपराध के लिए नए रास्ते ढूंढते हैं, तो कोई जिंदगी बचाने के तरीके ढूंढ लेता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक 10 साल के बच्चे के साथ।
'सैन एंड्रयास' फिल्म में हॉलीवुड स्टार 'द रॉक' का एक सीन है, जिसमें वो पानी में डूबे व्यक्ति की जान बचाते हैं। इसी सीन से प्रेरणा लेकर जैकब नाम के एक 10 बच्चे ने पूल में डूबे अपने छोटे भाई की जान बचा ली। इस बात की जानकारी खुद ही 'द रॉक' ने दी।
I gotta shake the hand of a real life 10yr old hero. Jacob, I'm gonna fly you and your family out to Vancouver so I can meet you. Hopefully, your little 2yr old brother, Dylan is well enough to fly because I wanna meet him too. I'll have some very nice people contact your family in the upcoming days to make the arrangements. Can't wait to meet you big man. And make sure you bring your sweet tooth! 😉👍🏾 A post shared by therock (@therock) on Aug 25, 2017 at 6:59pm PDT
जैकब से मिलना चाहते हैं द रॉक
'द रॉक' ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए जैकब को रियल लाइफ हीरो बताया। उन्होंने कहा, 'जैकब एक 10 साल का बच्चा है, पर वो रियल लाइफ हीरो है। वो अपने 2 साल के भाई को ढूंढ रहा था, वो उसे पूल में मिला। जैकब ने अपने भाई को बाहर निकाला और खुद पर काबू रखते हुए उसने सीने पर जोर देना शुरू किया। और अपने भाई की जान बचाई'।
This story grabbed my heart. 10yr Jacob O'Connor found his little 2yr old brother, Dylan laying facedown in their pool. He pulled his little brother out and started CPR & chest compressions. He saved little Dylan's life. Jacob said he learned how to do this by watching me in his favorite movie, SAN ANDREAS. I'm so amazed and impressed by this little 10yr old boy's heroic actions and calm instincts in the middle of that kind of emergency distress. I now need to shake young Jacob's hand... A post shared by therock (@therock) on Aug 25, 2017 at 5:40pm PDT
जैकब ने एबीसी2 न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने फिल्म में भूकंप का सीन देखा था, जिसके बाद सुनामी आती है। उनसें ऐसा ही किया गया था, तो मैंने भी वही किया।
'द रॉक' ने बच्चे से मिलने की भी इच्छा जताई है।