फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Odyssey X Reviews: क्या फैंस को ‘ओवररेटेड’ लगी नोलन की फिल्म? जानें ‘द ओडिसी’ पर यूजर्स का रिएक्शन

Fri, 17 Jul 2026 11:47 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Odyssey X Reviews: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म को लेकर दर्शकों की क्या राय है। 

विज्ञापन
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देख चुके फैंस ने इसे लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है। जानें क्या दर्शकों के दिलों में जगह बना पाई फिल्म? 

विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X

ज्यादातर फैंस को भाई फिल्म
फिल्म ‘द ओडिसी’ को लेकर ज्यादातर अच्छे रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। कई लोग फिल्म के सिनमैटिक एक्सपीरियंस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने एक्टर्स की तारीफ की है। ज्यादातर यूजर्स, जिन्हें फिल्म अच्छी लगी, उन्होंने इसके विजुअल्स, सिनेमैटोग्राफी और डायरेक्शन की तारीफ की है। साथ ही इस फिल्म को नोलन की ‘मस्ट वॉच’ फिल्म बताया है। 

नोलन के निर्देशन पर फिर फिदा हुए फैंस
फैंस को क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन ने एक बार फिर इंप्रैस किया। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, रौंगटे खड़े कर देने वाले विजुअल्स, और राइटिंग को लेकर कई यूजर्स ने तारीफ की। उन्होंने इस फिल्म को आईमैक्स पर देखने के लिए एक शानदार अनुभव बताया। 

मैड डेमन फिल्म की ‘बैकबोन’ 
काफी यूजर्स ने एक्टर मैड डेमन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने कहा कि डेमन ने फिल्म में जान डालने का काम किया है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि मैड डेमन इस फिल्म के लिए ऑस्कर डिजर्व करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि डेमन के अलावा ऐसा किरदार कोई और एक्टर नहीं निभा सकता था। 

कुछ यूजर्स को फिल्म लगी ‘ऑवर हाइप्ड’
जहां कई यूजर्स ने फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आई। कई यूजर्स ने इसे नोलन की सबसे खराब फिल्म बताया, वहीं कुछ ने इसे ऑवर हाइप्ड कहा। काफी यूजर्स ने इसके डायलॉग और परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन

ऐसी है ‘द ओडिसी’ की कहानी 
‘द ओडिसी’ होमर की 'द ओडिसी' पर आधारित है, जो साहित्य की सबसे महान यात्राओं में से एक है। जहां ओडिसियस घर लौटने के लिए तूफानों, राक्षसों और अशांत समुद्रों से जूझता है। 

इस फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 'द ओडिसी' दुनिया भर में 18 जुलाई को और भारत में एक दिन पहले रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें- 'अगर यह फिल्म छोड़ी तो मैं तुम्हे छोड़ दूंगी'; जेंडाया ने दी थी टॉम हॉलैंड को 'धमकी'; एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें