फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौका मिलते ही मैं हां कह दूंगा', टॉम और डेमन ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ; बॉलीवुड में काम करने पर कही ये बात

Wed, 15 Jul 2026 08:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Odyssey: अपकमिंग फिल्म 'द ओडिसी' के कलाकार टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने इस पर भी बात की है कि भारतीय फिल्मों को विदेशों में किस तरह से देखा जाता है।
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड और मैट डेमन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड एक्टर मैट डेमन और टॉम हॉलैंड अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते वह हाल ही में भारत आए थे। ऐसा लगता है कि देश ने उन पर गहरा असर डाला है। डेमन और हॉलैंड ने हाल ही में भारतीय फिल्मों के लिए अपने प्यार पर बात की है। उन्होंने इस पर भी बात की है कि वह सही कहानी मिलने पर बॉलीवुड में काम करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन

टॉम हॉलैंड-क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं टॉम?
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में टॉम हॉलैंड ने भारतीय सिनेमा में काम करने की संभावना पर बात की।
उन्होंने कहा 'अगर कोई ऐसा तरीका हो, जिससे मैं बॉलीवुड फिल्म या भारतीय फिल्म के जरिए आप लोगों के साथ अपना रिश्ता और गहरा कर सकूं, तो मैं इस मौके को जरूर लपकूंगा।'

'मैंने कई स्लो-मोशन जंप किए हैं', प्रियंका चोपड़ा ने की राजामौली की तारीफ; 'वाराणसी' की शूटिंग पर कही ये बात

द ओडिसी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्मों को कैसे देखा जाता है?
इसके बाद एक्टर्स ने इस बात पर चर्चा की कि पश्चिमी देशों में भारतीय फिल्मों को अक्सर किस नजरिए से देखा जाता है। बॉलीवुड को अक्सर गाने, डांस और भव्यता के नजरिए से देखा जाता है। डेमन का मानना है कि यही चीज इसे खास बनाती है। उनका मानना है कि उनके को-स्टार इस चुनौती के लिए तैयार हैं।

द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम डांस करना जानते हैं
डेमन ने आगे कहा 'हम बस यही कह रहे थे कि हम बॉलीवुड फिल्म करना चाहते हैं। टॉम असल में ऐसा कर सकते हैं क्योंकि वह एक जबरदस्त डांसर हैं और मैं सीखने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन

द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब
क्या चीज करती है उत्साहित?
ऑस्कर विजेता एक्टर ने आगे कहा कि बॉलीवुड के भव्य म्यूजिकल गानों में जो उत्साह होता है, वही उन्हें आकर्षित करता है। साथ ही, उन्होंने माना कि बॉलीवुड उन एक्टर्स सम्मान करता है, जिनमें हर तरह की परफॉर्मेंस की काबिलियत होती है, जबकि हॉलीवुड में ऐसा नहीं होता।

कब रिलीज होगी फिल्म?
'द ओडिसी' में लुपिता न्योंगो, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन, जॉन बर्नथल, ट्रैविस स्कॉट, चार्लीज थेरॉन और इलियट पेज भी शामिल हैं। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें