फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द मेंटलिस्ट' फेम एक्ट्रेस लीजा शेरिडन का निधन, 44 की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 01 Mar 2019 11:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lisa sheridan - फोटो : social media
विज्ञापन

द मेंटलिस्ट, हॉल्ट एंड कैच फायर, स्कैंडल और सीएसआई जैसी कई सीरीज में काम चुकीं अमेरिकन एक्ट्रेस लीजा शेेरिडन (Lisa Sheridan) का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। लीजा के मैनेजर मिच क्लेम ने बताया कि '25 फरवरी को एक्ट्रेस के न्यू ऑरलीन्स अपार्टमेंट में उनको मृत पाया गया।'

विज्ञापन
Trending Videos

शेरिडन की को-एक्टर डोना डीएरिको (Donna D'Errico) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। डोना ने लिखा कि 'अभी-अभी मैंने सुना कि मेरी प्रिय दोस्त लीजा शेरिडन का निधन हो गया। यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गई। लीजा और मैंने पांच साल पहले एक फिल्म की थी। उस दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए थे। यही नहीं फिल्म खत्म होने के बाद भी हमारी दोस्ती कायम रही। मैंने जब उससे आखिरी बार बात की तो सबकुछ बहुत अच्छा था और वो काफी खुश थी। जो कोई भी उसे जानता था सब उसे प्यार करते थे। मैं हमेशा तुम्हें याद करुंगी।'
विज्ञापन

शेरिडन के मैनेजर ने बताया कि 'हम अभी भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर किन वजहों से उनकी मृत्यु हुई।' बता दें कि शेरिडन ने कुल 30 से ज्यादा टेलीविजन सीरीज और कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें