फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Little Mermaid: 'द लिटिल मरमेड बनना सौभाग्य की बात...', स्टार्स ने बताया शूटिंग के दौरान कैसा था अनुभव

Fri, 14 Apr 2023 03:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वीडियो में हेली बेली कहती हैं कि मैंने पहली बार लिटिल मरमेड को देखा तो मेरी पूरी जिंदगी बदल गई मेरी तरह बहुत सारी लड़कियां लिटिल मेरमेड बनना चाहती हैं, एक लिटिल मरमेड बनना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
द लिटिल मरमेड - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिज्नी की द लिटिल मरमेड 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हेले बेली अभिनीत, यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह स्टार स्टूडियो की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड म्यूजिकल क्लासिक मूवी की लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग फिल्म  है। अब फिल्म रिलीज होने से पहले डिज्नी स्टूडियोज ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें इस फिल्म के स्टार्स और डायरेक्टर ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी है। 
विज्ञापन


स्टार्स ने क्या कहा
इस वीडियो में हेली बेली कहती हैं कि मैंने पहली बार लिटिल मरमेड को देखा तो मेरी पूरी जिंदगी बदल गई मेरी तरह बहुत सारी लड़कियां लिटिल मेरमेड बनना चाहती हैं, एक लिटिल मरमेड बनना अपने आप में सौभाग्य की बात है। इस फिल्म के डायरेक्टर रॉब मार्शल कहते हैं कि एक आइकॉन स्टोरी बनाने के लिए लिटिल मरमेड की कहानी बेहतरीन है। डायरेक्टर ने कहा कि हेली बेली ने जब इस फिल्म के लिए गाना शुरू किया तो उन्होंने इसमें अपने इमोशन ला दिए थे। उनकी आवाज भावुक कर देने वाली है। वहीं मेलिसा मैकार्थी  कहती हैं कि वैम्प के रोल किए वह बहुत समय से कोई फिल्म खोज रही थीं और तभी यह फिल्म उनके हाथ लगी।



इसे भी पढ़ें- Shaakuntalam Twitter Review: छा गई सामंथा की फिल्म, फेवरेट एक्ट्रेस के लिए फैंस ने थिएटर में जमकर उड़ाए टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें किंग ट्राइटन की सबसे छोटी बेटी एरियल की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक इंसान, प्रिंस एरिक को बचाती है। दिलचस्प बात यह है कि वह उसके प्यार में पड़ जाती है। उसके बाद एरियल का साहसिक कार्य रोमांच की प्यास के साथ एक सुंदर और उत्साही युवा मरमेड की कहानी का आधार बनता है। 'द लिटिल मरमेड' के रीमेक को जेन गोल्डमैन और डेविड मैगी ने लिखा है। फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने कैरेकटर्स को अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें