हैरी पॉटर जिसका जादू दुनियाभर के बच्चों के सिर चढ़कर बोला। भले ही किसी ने हैरी पॉटर फिल्म की सीरीज न देखी हो, जे.के राउलिंग की नोवेल न पढ़ी हो लेकिन हैरी पॉटर का चेहरा जरूर याद होगा। हां हैरीपॉटर दिखता ही कुछ ऐसा था। एक नन्हां जादूगर जिसके जादू ने एक कल्पनालोक ही गढ़ दिया। ऐसा कल्पनालोक जो बिल्कुल सच लगने लगा।
ये पढ़ें-नहीं रहा 'हैरी पॉटर' का ये एक्टर, 91 की उम्र में निधन
हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ ने जब इस सीरीज की पहली फिल्म में काम करना शुरू किया तो उसकी उम्र महज 11 साल थी। रील लाइफ हैरी पॉटर जब अपने स्कूल गए तो बच्चे उसे देखकर बेहोश होने लगे। बच्चों को लगता था कि ये डेनियल नहीं बल्कि हैरी है जिसका जादू उन पर चढ़ रहा है। स्थिति यहां तक बनी कि उन्हें कुछ समय के लिए स्कूल जाना छोड़ना पड़ा।
हैरी पॉटर
हैरी पॉटर सीरीज की पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' को पब्लिश हुए 20 साल हो गए। 2001 में इस नोवेल पर पहली फिल्म इसी शीर्षक से बनी थी। इस नोवेल की लेखक जे.के.राउलिंग ने जब ये किताब लिखी थी तो उन्हें ये बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनका नोवेल इतना फेमस हो जाएगा। डेनियल को हैरी पॉटर बनाकर दुनियाभर में फेमस करने वाली इस सीरीज से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा है।
इस नोवेल को लिखने का आइडिया जे.के. रॉलिंग की दिमाग में 1990 में लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन पर आया था। दरअसल उनकी ट्रेन लेट हो रही थी वहां बैठे-बैठे उनके दिमाग में एक फैंटेसी आई और फिर वहीं जन्मा एक नन्हा जादूगर। आगले पांच सालों तक रॉलिंग ने अपनी कल्पना को पन्नों पर उतारा। और फिर शुरू हुई पब्लिशर की तलाश। लेकिन ये तलाश इतनी आसान नहीं थी। आज जिस हैरी पॉटर को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। उसे 12 पब्लिशर्स ने रिजेक्ट कर दिया था।
हैरी पॉटर
ब्लूम्सबरी ने जे.के. रॉलिंग के इस नोवेल को छापने का भरोसा दिया। इस नोवेल के बदले रॉलिंग को मिले करीब दो लाख रुपए। लेकिन ब्लूम्सबरी ने एक शर्त रखी। शर्त थी कि रॉलिंग को अपना नाम बदलना पड़ेगा। अपनी पहचान छिपानी पड़ेगी।
दरअसल पब्लिशर का मानना था कि 10-11 साल की उम्र के बच्चे किसी औरत के नाम से छपी किताब नहीं पढ़ना चाहेंगे। कुछ भी कहें मगर रॉलिंग को अपने जेंडर को छिपाना पड़ा। रॉलिंग को मतलब था तो बस अपनी फैंटेसी को जिंदा करने से। ऐसे में उन्होंने ये शर्त कुबूल कर ली। और अपने नाम में दादी का नाम जोड़कर बना लिया जे.के. कैथलीन रॉलिंग।
हैरी पॉटर
हैरी पॉटर सीरीज की सात किताबें आईं 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन', हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स, हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्कबान, हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर, हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स, हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज आई। इस सीरीज की पहली फिल्म 2001 में आई। इस फिल्म के हीरो के लिए डायरेक्टर को तलाश थी एक फ्रेश चेहरे की। हालांकि डेनियल इससे पहले 1999 में BBC की एक टेलीविजन फिल्म में काम कर चुके थे।
हैरी पॉटर
डेनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर सीरीज की पहली फिल्म 2001 में की और आखिरी फिल्म 2011 में की। हैरी पॉटर सीरीज के अलावा डेनियल की फेमस फिल्में रहीं-साल 2012 में आई वुमेन इन ब्लैक, साल 2013 में आई किल योर डार्लिंग, साल 2015 में आई साइंस फिक्शन-विक्टर फ्रेंकेनस्टीन और 2016 में आई कॉमेडी ड्रामा स्वीस आर्मी मैन।