फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ग्रेंड बुडापेस्ट होटल' और 'बर्डमैन' ऑस्कर में सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
87वें एकेडमी अवार्ड के नामांकनों की गुरूवार को घोषणा कर दी गई जिसमें नौ-नौ नामांकन के साथ क्राइम फिल्म 'द ग्रेंड बुडापेस्ट होटल' और डार्क कॉमेडी 'बर्डमैन' फिल्म सबसे ज्यादा नामांकन पाने वाली फिल्मों में हैं।
विज्ञापन


वहीं द्वितीय विश्व युद्ध पर बनी ब्रिटिश फिल्म 'द इमिटेशन गेम' को आठ नामांकन मिले हैं। ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा 22 फरवरी को की जाएगी।

87वें एकेडमी अवार्ड के नामांकनों की आज हुई घोषणा में नौ-नौ नामांकन के साथ पीरियड क्राइम फिल्म 'द ग्रेंड बुडापेस्ट होटल' और डार्क कॉमेडी 'बर्डमैन' सबसे उपर हैं।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए होगी कड़ी टक्कर

87वें एकेडमी अवार्ड के लिए एकेडमी ने काफी पहले प्रदर्शित 'बुडापेस्ट' को अनदेखा नहीं किया। यह फिल्म 'बर्डमैन', 'द इमिटेशन गेम', 'अमेरिकन स्निपर', 'ब्वॉयहुड', 'सेलमा', 'द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग' और 'व्हिपलेश' के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में नामांकित है।

'बर्डमैन' के निर्देशक एलेजांद्रो गोंजालिज इनारितू को 'ब्वॉयहुड' के निर्देशक रिचर्ड लिंकलेटर, 'फॉक्सकैचर' के निर्देशक बेनेट मिलर, 'बुडापेस्ट' के एंडरसन और 'द इमिटेशन गेम' के लिए मॉर्टिन टिल्डम के साथ नामांकित किया गया है।

अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप रिकॉर्ड 19वीं बार ऑस्कर के लिए नामांकित

'बर्डमैन' के अभिनेता माइकल कीटॉन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन पाने में कामयाब रहे। उनके साथ एलेने ट्यूरिंग, ब्रेडली कूपर, एडी रेडमैने भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं की दावेदारी कर रहे हैं। कूपर, रसल क्रो के बाद पहले अभिनेता हैं, जिन्हें लगातार तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया। रसल क्रो को द इनसाइडर, ग्लैडिएटर और अ ब्यूटीफ़ुल माइंड के लिए नामांकित किया गया था।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब विजेता जूलियाने मूरे, मेरियन कोटिलार्ड, रीज विदरस्पून, फेलिसिटी जोन्स और रूसामुंड पाइक दावेदार हैं। समारोह को नील पैट्रिक हैरिस प्रस्तुत करेंगे।

वहीं अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को रिकॉर्ड 19वीं बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया। उन्हें इन्टू द वुड्स फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
विज्ञापन

एआर रहमान की तीन फिल्में पहुंची ऑस्कर में

संगीतकार एआर रहमान को भी अपनी तीन फिल्मों के लिए 114 संभावितों की सूची में शामिल किए गए थे। इन फिल्मों में हॉलीवुड फिल्म 'द हंड्रेड फूट जर्नी' और 'मिलियन डॉलर आर्म" तथा राजनीकांत अभीनित तमिल फिल्म 'कोचादियां' शामिल हैं।

नामांकन पाने की उनकी गुंजाइश के बारे में पूछे जाने पर रहमान ने इस घोषणा से पहले बताया, मुझे इससे कोई उम्मीद नहीं थी। मुझे लगता है कि भगवान मेरे प्रति दयालु रहे हैं और मेरी यात्र में यह एक विराम भर है। रहमान को डैनी बॉयल की फिल्‍म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए 2009 में दो ऑस्कर पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें