फिल्म ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ की एक्ट्रेस भी गाउन लुक में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखीं। सभी के दिलकश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। अपनी फिल्म को लेकर भी वे काफी एक्साइटेड दिखीं।
एक्ट्रेस जोर्डाना ब्रियुस्टर ने भी हाथों से हार्ट साइन बनाकर रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी को खास बना दिया।
आखिरी में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट में साथ में पोज दिया। सभी ने अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट किया। कान फेस्टिवल में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश की।
बता दें कि 'द फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रैंचाइज की अगली कड़ी का नाम 'फास्ट फॉरएवर' रखा गया है। इसे 'फास्ट एंड फ्यूरियस 11’ के नाम से भी जाना जा रहा है। मेकर्स ने इसकी थिएट्रिकल रिलीज डेट 17 मार्च 2028 तय की है।