फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Fantastic Four: ‘द फैंटास्टिक फोर’ की साेमवार को धीमी हुई रफ्तार, ‘सैयारा’ के आगे टिकने की कोशिश जारी

Tue, 29 Jul 2025 12:02 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hollywood Movie The Fantastic Four Day 4 Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ की धमाकेदार कमाई के आगे हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ साेमवार को कमजोर नजर आई। जानिए, चौथे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मावर्ल स्टूडियोज की हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन है। इस फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन से अपना खाता खोला था। जानिए, आज यानी चौथे दिन इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। 

विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
चौथे दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ ने चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वीकएंड पर यह फिल्म अच्छा-खासा कलेक्शन करने में कामयाब रही, वहीं साेमवार को इसकी कमाई की रफ्तार धीमी हो गई। अमूमन ऐसा होता है कि वीकएंड के बाद फिल्मों की कमाई कम होती है। बताते चलें कि फिल्म  ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ ने शनिवार को 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं रविवार को भी 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 22.10 करोड़ रुपये हो चुका है। 

हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ की आंधी के सामने टिकने की कोशिश
इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ की आंधी चल रही है। यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है। अब तक कुल 256.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में कमाई के मामले में यह दूसरे नंबर (वर्ल्डवाइट) पर आ चुकी है। सोमवार को भी इस फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में इस फिल्म के सामने टिकना ही हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ के लिए बड़ी बात है। यह फिल्म ‘सैयारा’ की आंधी के बीच भी करोड़ों में कमाई कर रही है, इसका मतलब है कि एक बड़ी ऑडियंस इस फिल्म को देखने आ रही है। 

हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक्शन-इमोशन का कॉम्बिनेशन है फिल्म 
हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ में चार एस्ट्रोनॉट्स की कहानी है, जो एक स्पेस मिशन में हादसे का शिकार होते हैं और फिर सुपरहीरो बन जाते हैं। वह अपनी सुपरपावर से लोगों की जान बचाते हैं, बुरे लोगों से दुनिया की रक्षा करते हैं। फिल्म में कमाल का वीएफएक्स, एक्शन है। साथ ही फिल्म की कहानी में इमोशन का टच भी है। फिल्म की यही बातें फैंस को पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ - फोटो : वीडियो ग्रैब
ये है फिल्म की स्टार कास्ट 
इस फिल्म को मैट शैकमैन ने निर्देशित किया है। लीड रोल में पेड्रो पास्कल, वनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन और एबान मास बच्राक हैं। जाे दर्शक सुपरहीरो वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह शानदार ट्रीट की तरह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें