फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का ट्रेलर रिलीज, मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के किरदारों की तकरार ने जीता फैंस का दिल

Wed, 08 Apr 2026 03:42 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Devil Wears Prada 2 Trailer: हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। देखिए, क्या खास दिखा इस ट्रेलर में? 
विज्ञापन
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दूसरे पार्ट में भी कई पुराने किरदारों नजर आ रहे हैं, जो पहली फिल्म का पार्ट थे। मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे 20 साल बाद इस फिल्म में साथ नजर आएंगी। जानिए, फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के ट्रेलर से जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन


ट्रेलर में मिला कहानी का हिंट?
मेरिल स्ट्रीप का किरदार इस बार भी नामी फैशन मैगजीन से जुड़ी हैं, लेकिन उनके किरदार को एक स्कैंडल का शिकार हो गया है। इस मुश्किल में ऐनी हैथवे का किरदार उनकी मदद के लिए आगे आता है। बता दें कि पहले पार्ट में एनी और मेरिल के किरदारों के बीच तीखी नोक-झाेंक दिखी थी, जो इस बार भी देखने को मिल रही है। 



फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन भी वापसी कर रहे हैं। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे। वहीं फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में कुछ नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं। इसमें केनेथ ब्रानघ, पैट्रिक ब्रामल, सिमोन एशले, लूसी लियू, बीजे नोवाक, जस्टिन थेरॉक्स, लेडी गागा और पॉलीन चालमेट के नाम शामिल हैं। सिमोन एशले के किरदार को मेरिल स्ट्रीप की अस्सिटेंट के तौर पर दिखाया गया है। 
विज्ञापन


कब रिलीज होगी यह फिल्म? 
इन दिनों मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। मेकर्स ने ट्रेलर के ट्रेलर के साथ फिल्म की तारीख भी शेयर की है। यह फिल्म 1 मई  2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें