फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस की वजह से रद्द हो सकता है कान्स फिल्म फेस्टिवल, 12 मई से होना था आयोजन

Thu, 12 Mar 2020 02:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कान्स फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोनावायरस का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कोरोनावायरस (कोविड-19) को महामारी घोषित कर दिया है। ऐसे में एक तरफ जहां कई फिल्मों की रिलीजिंग डेट बदली जा रही है तो वहीं कई इवेंट्स को भी रद्द किया जा रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल चीन के वुहान से शुरू होने वाले कोरोनावायरस का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि दुनिया के 117 देशों में कोरोनावायरस के 1,26,380 मरीज सामने आए हैं जबकि 31 देशों में कोरोनावायरस के चलते 4633 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। ऐसे में किसी भी बड़े इवेंट पर कोरोनावायरस के फैलने से बचने के लिए उन्हें रद्द किया जा रहा है।

ऐसे में कान्स फिल्म फेस्टिवल के प्रेसिडेंट पियरे लेस्क्योर ने फ्रेंच न्यूजपेपर ली फिगारो से बातचीत की। अपनी बातचीत में पियरे ने साफ किया है कि अगर मार्च के अंत तक कोरोनावायरस पर काबू नहीं पाया जा सका तो हम कान्स फेस्टिवल को रद्द कर देंगे।  बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 मई को फ्रांस में होना था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1946 से हुई थी। साल 2019 में इस फेस्टिवल को 72 साल पूरे हो चुके हैं। इस फेस्टिवल का आयोजन हर साल मई में नौ दिनों के लिए किया जाता है। इस फेस्टिवल में दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। बता दें कि इस आयोजन में सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सितारे भी शिरकत करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें