फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थानोस' एक्टर जोश ब्रोलिन की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Mon, 28 Dec 2020 01:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेता जोश ब्रोलिन के घर हुआ बेटी का जन्म।
  • क्रिसमस की शाम को हुआ जन्म।
  • सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर।
विज्ञापन
जोश ब्रोलिन, कैथरीन, चैपल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता जोश ब्रोलिन (Josh Brolin) और पत्नी कैथरीन (Kathryn Brolin) के घर क्रिसमस के दिन खुशियों ने दस्तक दी है। कैथरीन ने 25 दिसंबर 2020 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कैथरीन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। इसके साथ ही बेटी का नामकरण भी हो चुका है।

विज्ञापन


कैथरीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेटी की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ कैथरीन ने कैप्शन में लिखा, 'बेबी चैपल, जन्म 6:20 pm पर 12/25/20, हमारी छोटी सी क्रिसमस एंजेल... चैपल ग्रेस ब्रोलिन।' कैथरीन की इस तस्वीर पर उनके प्रशंसक कमेंट्स कर उन्हें और जोश को बधाइयां दे रहे हैं।
 

वहीं जोश ब्रोलिन ने भी बेटी की प्यारी सी तस्वीर साझा की है। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि बेटी का नाम चैपल ग्रेस क्यों रखा गया है। ब्रोलिन ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने धार्मिक भावना के साथ बेटी का नाम चैपल रखा है। उन्हें हमेशा अपने साथ भगवान के होने का एहसास रहा है। ऐसे में ये नाम इन दोनों के लिए ही खास था।
विज्ञापन

 

बता दें कि साल 2016 में जोश ने कैथरीन के साथ शादी की थी। दोनों की एक दो साल की बेटी विस्लीन रीन भी है। कैथरीन से पहले जोश एलिस अडैर के साथ से भी शादी कर चुके थे। एलिस से जोश को दो बच्चे हैं। वहीं उन्होंने डायना लेन से भी शादी की थी। कैथरीन जोश की तीसरी पत्नी हैं।

बात करें जोश ब्रोलिन के वर्कफ्रंट की तो उन्हें मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों में थानोस के किरदार के लिए जाना जाता है। इसी किरदार की वजह से ही उनकी पहचान बनी है। इसके अलावा जोश like No Country for Old Men, Inherent Vice और Deadpool 2 में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: कोरोना के खतरों के बीच शुरू हुई सोनम की अगली फिल्म, लंदन पहुंची शूटिंग टीम का हुआ कोविड टेस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें