फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जंग के बीच टेडी मेलनकैंप की बदली जिंदगी, टीवी पर्सनालिटी को हुआ प्यार; इश्क का किया इजहार

Sat, 11 Apr 2026 03:27 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Teddi Mellencamp New Love Story: 'द रियल हाउसवाइव्स ऑफ बेवर्ली हिल्स' फेमस टीवी पर्सनालिटी टेडी मेलनकैंप की जिंदगी में प्यार की बहार आ गई। जबकि इन दिनों वह कैंसर की बीमारी से भी जंग लड़ रही हैं। हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर टेडी मेलनकैंप ने खुलकर बात की।
विज्ञापन
हाॅलीवुड टीवी पर्सनालिटी टेडी मेलनकैंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई प्यार करने वाला साथ हो तो जिंदगी की मुश्किल डगर भी आसानी से पार हो जाती है। यह बात 'द रियल हाउसवाइव्स ऑफ बेवर्ली हिल्स' फेमस टीवी पर्सनालिटी टेडी मेलनकैंप पर सटीक बैठती हैं। इन दिनों वह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही है, इलाज के दौरान ही उनकी जिंदगी में प्यार की दस्तक भी हुई है। अपनी डेटिंग लाइफ और नए पार्टनर को लेकर टेडी मेलनकैंप से हाल ही में फैंस को बताया है। 

 टेडी के नए पार्टनर हेल्थ जर्नी में करते हैं खूब मदद 

विज्ञापन

टेडी मेलनकैंप को स्टेज 4 का कैंसर है, इन दिनों उनका इलाज भी चल रहा है। वह जिंदगी की जंग कैंसर से लड़ रही हैं। हाल ही में अपने पॉडकास्ट 'टू टीज इन ए पॉड' में टेडी मेलनकैंप ने कहा, ‘मैं उन्हें डेरेक कहकर बुलाती हूं। टेडी मेलनकैंप ने यह भी बताया कि उनके नए पार्टनर हेल्दी लाइफ जीने के लिए मोटिवेट करते हैं, इसमें मदद करते हैं। वह कहती हैं, ‘उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वह मुझे हंसाते हैं।"

अब तक 10 डेट्स पर जा चुकी हैं टेडी मेलनकैंप 
टेडी मेलनकैंप ने आगे बताया कि वह अपने नए पार्टनर के साथ अब तक 10 डेट्स पर जा चुकी हैं। वह कहती हैं, ‘हम अपने रिश्ते के शुरुआती दौर में हैं, इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाएंगे? दरअसल, ‘घर में मेरे बच्चे हैं और  उनके घर में उनके बच्चे हैं।’ पैरेंट्स होने के नाते दोनों को अपनी जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। 
विज्ञापन


अब तक कैंसर मुक्त नहीं हुईं टेडी मेलनकैंप  
रियलिटी टीवी स्टार टेडी मेलनकैंप का एडविन अरोयोव से तलाक हो चुका था, इनके तीन बच्चे हैं। साल 2022 में टेडी को स्टेज 2 मेलानोमा का पता चला था। अप्रैल 2025 में कैंसर उनके दिमाग तक फैल गया, जिसके बाद यह बढ़कर स्टेज 4 तक पहुंच गया। लगातार इलाज और इम्यूनोथेरेपी के बाद कैंसर ठीक हुआ लेकिन डॉक्टर ने अभी भी उन्हें पूरी तरह से कैंसर-मुक्त नहीं माना जा रहा है।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें