फोर्ब्स (Forbes) ने दुनियाभर के इस साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। पहले स्थान पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपनी जगह बनाई है। पिछले एक साल में उन्होंने 18.5 करोड़ डॉलर (1263 करोड़ रुपए) की कमाई की है। 'ब्लैंक स्पेस' स्टार ने 2016 की सूची में भी 17 करोड़ डॉलर की कमाई कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो स्विफ्ट ने 2018 में अपने रेपुटेशन स्टेडियम दौरे के साथ-साथ नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग और रिपब्लिक रिकॉर्डस में नए सौदे से भी लाखों की कमाई की थी।
वहीं पिछले साल नंबर 1 पर रहने वाली काइली जेनर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बीते एक साल में 17 करोड़ डॉलर (1161 करोड़ रुपए) कमाए हैं। वहीं तीसरा स्थान मिला है कान्ये वेस्ट को। वहीं फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में इस साल भारत से सिर्फ अक्षय कुमार का नाम है। सलमाऩ खान, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं।
यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट
| सेलिब्रिटी |
पेशा |
कमाई (करोड़ में) |
| टेलर स्विफ्ट |
सिंगर (अमेरिका) |
1263 |
| काइली जेनर |
बिजनेस वूमन (अमेरिका) |
1161 |
| कान्ये वेस्ट |
रैपर, सिंग (अमेरिका) |
1024 |
| लियोनेल मेसी |
फुटबॉलर (स्पेन) |
867 |
| एड शीरन |
सिंगर (यूके) |
751 |
| क्रिस्टियानो रोनाल्डो |
फुटबॉलर (इटली) |
744 |
| नेमार |
फुटबॉलर (ब्राजील) |
717 |
| द ईगल्स |
म्यूजिशियन (अमेरिका) |
683 |
| डॉ. फिल मैकग्रा |
टीवी सेलेब (अमेरिका) |
649 |
| केनेलो अलवरेज |
बॉक्सर (अमेरिका) |
642 |