फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसीं टेलर स्विफ्ट, 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' के टाइटल को लेकर दर्ज हुआ ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस

Tue, 31 Mar 2026 02:27 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taylor Swift: अपनी नई एल्बम 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' को लेकर टेलर स्विफ्ट मुश्किल में फंस गई हैं। एल्बम के टाइटल को लेकर उन पर केस हो गया है। यहां जानें पूरा मामला…
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन सिंगर-परफॉर्मर टेलर स्विफ्ट अपनी एल्बम 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। टेलर स्विफ्ट को एल्बम से संबंधित ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। लास वेगास की गायिका और लेखिका मारेन वेड, जिनके पास 'कन्फेशंस ऑफ अ शोगर्ल' का ट्रेडमार्क है, उनका दावा है कि एल्बम का टाइटल उनके स्थापित ब्रांड को नुकसान पहुंचाता है।

टेलर स्विफ्ट पर लगे ये आरोप

विज्ञापन

यह मुकदमा कैलिफोर्निया के एक फेडरल कोर्ट में दायर किया गया था। मारेन वेड ने टेलर स्विफ्ट और यूएमजी रिकॉर्डिंग्स पर ट्रेडमार्क उल्लंघन, गलत नामकरण और फाल्स कंटपीशन का आरोप लगाया है। वह हर्जाना और टेलर स्विफ्ट को एल्बम के नाम का उपयोग करने से रोकने के लिए अदालत के आदेश की मांग कर रही हैं।

सोलो परफॉर्मर हैं मारेन वेड
मारेन वेड सोलो परफॉर्मर और अमेरिकाज गॉट टैलेंट की एक्स कंटेस्टेंट हैं। उनका कहना है कि उन्होंने एक दशक से अधिक समय अपने ब्रांड को बनाने में बिताया है। 2014 से वह लास वेगास वीकली के लिए ‘कन्फेशंस ऑफ अ शोगर्ल’ नाम का एक कॉलम लिख रही हैं, जिसमें वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को बताती हैं। यह ब्रांड पॉडकास्ट और पॉप और जैज म्यूजिक वाले लाइव शो तक भी पहुंच चुका है। उनका ट्रेडमार्क लाइव स्टेज परफॉर्मेंस, थिएटर प्रोडक्शन और टेलीविजन पर लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलर स्विफ्ट की एल्बम द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल रिलीज हुआ था टेलर स्विफ्ट का एल्बम
टेलर स्विफ्ट ने पिछले साल 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' एल्बम रिलीज किया था। शिकायत में कहा गया कि एल्बम के नाम का इस्तेमाल तुरंत उपभोक्ता वस्तुओं, लेबल, टैग और पैकेजिंग पर किया जाने लगा, जो उसी ऑडियंस को टारगेट कर रहे थे, जिसे वेड ने कई साल में बनाया था।

मुकदमे में कहा गया है कि जब स्विफ्ट ने 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' को अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया, तो वेड के ट्रेडमार्क से समानता के कारण आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। दोनों नामों में ‘ऑफ अ शोगर्ल’ सेंटेंस एक जैसा ही है। दोनों का संबंध भी म्यूजिक और थिएट्रिकल परफॉर्मेंस से है। शिकायत में कहा गया कि इससे यूजर्स को यह कन्फ्यूजन हो सकता है कि दोनों का आपस में संबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें