जोश लुकास और ब्रायना रफैलो
- फोटो : इंस्टाग्राम@abc7briannaruffalo
ब्रायना का सोशल मीडिया पोस्ट
34 साल की ब्रायना ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "श्रीमान और श्रीमती। कैथोलिक चर्च और वेटिकन सिटी में यह पवित्र संस्कार करके हम बहुत खुश और धन्य हैं।" 54 साल के जोश ने जवाब में लिखा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं! यह मेरे जीवन का सबसे खास दिन है।"
ब्रायना ने इंस्टाग्राम पर जोश के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हम उन सभी लोगों के आभारी हैं, जिन्होंने कैथोलिक चर्च में हमें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। मैं जिस पैरिश में पली-बढ़ी, वहां के फादर विंटर्स, लॉस एंजिल्स के आर्चडायोसिस की सिस्टर एंजेलिका और आर्चडायोसिस के कई अन्य लोगों का बहुत आभारी हूं। हमारी शानदार वेडिंग प्लानिंग टीम, जिसने वेटिकन के साथ मिलकर काम किया। हमारी शादी के दिन को इतना खूबसूरत और आसान बनाने के लिए शुक्रिया।'