स्वीडिश एक्टर माइकल निक्विस्ट का 56 साल निधन हो गया है। वो लंंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। माइकल 'द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू' नाम की फिल्म से फेमस हुए। इसके बाद वो जॉन विक और मिशन इंपॉसिबल जैसी फिल्मों में नजर आए थे।
उनकी स्पोकपर्सन अलीसा गुडमैन ने एक बयान जारी कर कहा माइकल निक्विस्ट की मौत परिवार वालों के सामने स्टॉकहोम में हुई।'
माइकल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी और आज इंडस्ट्री में उनका जाना-माना नाम है। उनके निधन के बाद उनके फैंस को धक्का लगा है और लगातार ट्विटर पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
RIP Michael Nyqvist. He was so great in John Wick. He basically sold the entire movie with this one scene. pic.twitter.com/2KOKTjdv5y— Tristan Cooper (@TristanACooper) June 27, 2017
Heartbroken to hear about Michael Nyqvist's passing. Intelligent, compassionate and kind. One of my absolute favourites. Never forgotten. pic.twitter.com/vosmP7Tyms— AliciaVikander Daily (@AliciaVikanderD) June 27, 2017