फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित रैपर निप्सी हसल हत्या मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2019 02:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निप्सी हसल
विज्ञापन
ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित रैपर निप्सी हसल की हत्या मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित रैपर निप्सी हसल की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना उनके क्लोदिंग स्टोर के बाहर ही हुई। वह 33 साल के थे।
विज्ञापन


लॉस एंजिलिस पुलिस ने मंगलवार को बताया कि संदिग्ध एरिक होल्डर को गोलीबारी के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया है। लॉस एंजिलिस पुलिस प्रमुख माइकल मूरे ने मंगलवार को बताया कि 29 वर्षीय होल्डर की हसल के स्टोर के बाहर बहस हुई थी। 

पुलिस प्रमुख ने पत्रकारों से कहा, होल्डर की कई मौके पर हसल से बहस हुई थी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध फिर उस दिन हथियार के साथ आया और हसल के सिर और शरीर पर बेहद नजदीक से गोली मार दी।
विज्ञापन


उनकी हत्या ब्रोवार्ड काउंटी में तब की गई जब वह मोटरसाइकिल खरीदने गए हुए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने निप्सी को मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी के दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गये थे।
विज्ञापन


इनपुट- भाषा से भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें