जेम्स बॉन्ड के फैंस दुनिया भर में हैं। इसी सिलसिले में एक सर्वे किया गया कि जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं में से सबसे पसंदीदा कौन है? जिस अभिनेता को सबसे ज्यादा वोट मिले शायद आप भी हैरान हो जाएं।
जी हां, टॉप की जगह बनाने में डेनियल क्रेग (Daniel Craig) और रोजर मूर (Roger Moore) कामयाब नहीं रहे बल्कि शॉन कॉनरी (Roger Moore) को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।
रेडियो टाइम्स डॉट कॉम ने अपने पाठको के बीच एक सर्वे किया जिसमें 44 फीसदी वोट शॉन कॉनरी (Sean Connery) को मिले। 32 फीसदी वोट के साथ टिम्थी डॉल्टन को दूसरा नंबर और 23 फीसदी वोट के साथ पीयर्स ब्रॉन्सन को तीसरा स्थान मिला। इस सर्वे में 14 हजार लोगों ने वोट किया।
कॉनरी अभी 89 साल के हैं और बॉन्ड सीरीज की पहली पांच फिल्मों में बॉन्ड की भूमिका निभाई। मूरे ने सात फिल्में, डाल्टन ने दो और ब्रॉन्सन ने चार फिल्में कीं। क्रेग की पांचवीं फिल्म नो टाइम टू डाई इस साल नवंबर में रिलीज होगी।