फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superman: सुपरमैन की पहली झलक आई सामने, डेविड कोरेंसवेट-निकोलस हॉल्ट-रेचल में किसने निभाया कौन सा किरदार

Fri, 04 Apr 2025 06:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

David Corenswet As Superman First Look: सुपरमैन एक बार फिर से लौट आया है। नई ताकत और अपने डॉगी क्रिप्टो के साथ। सुपरमैन की इस फिल्म में कई हॉलीवुड के चेहरे नजर आएंगे। जानिए कौन निभा रहा है किसकी किरदार...
विज्ञापन
सुपरमैन की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम@superman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसी के आधिकारिक चैनल पर सुपरमैन एक वीडियो सामने आया है, जिसकी झलक पाकर फैंस बेहद खुश हैं और फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। फिल्म में डेविड कोरेंसवेट, निकोलस हॉल्ट और रेचल ब्रोसनाहन नजर आएंगे।
विज्ञापन

 

सुपरमैन की झलक
डीसी की नई फिल्म सुपरमैन में डेविड कोरेंसवेट ने सुपरमैन, निकोलस हॉल्ट ने लेक्स लूथर और रेचल ब्रोसनाहन ने लोइस लेन की भूमिका निभाई है। सुपमैन की इस पहली झलक के वीडियो में शुरुआत में सुपरमैन आसमान से जमीन पर आ गिरता है। उसकी हालत बेहद खराब दिखाई देती है। फिर वह अचानक से किसी को बुलाने के लिए सिटी बजाता है, तभी बर्फ पर खून से लथपथ और घायल हालत में सुपमैन को देखकर उसका कुत्ता क्रिप्टो आ जाता है। क्रिप्टो अपने मालिक के आस पास चक्कर काटता है और उसे धक्का देता है तभी सुपरमैन उसे रुकने के लिए कहता है और घर कहता है। 
 

सुपरमैन की घर वापसी
बर्फ के नीचे से उसका प्रसिद्ध ठिकाना, फोर्ट्रेस ऑफ सॉलिट्यूड, नजर आता है, जो कांच जैसा और चमकदार है। क्रिप्टो सुपरमैन को वहां ले जाता है। अंदर, सुपरमैन को रोबोट (सुपरबॉट्स) उठाते हैं और उसकी जांच करते हैं। पता चलता है कि उसकी 14 हड्डियां टूटी हैं और कई अंग खराब हो गए हैं। फिर भी, रोबोट उसे सूरज की रोशनी से ठीक करने की कोशिश करते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। जेम्स गन द्वारा बनाई गई यह फिल्म "सुपरमैन" 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पोस्ट
डीसी स्टूडियो के चेयरमैन जेम्स गन ने फुटेज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, "सुपरमैन की यह झलक देखें, जो 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" जेम्स गन ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं चाहता हूं कि जब लोग फिल्म देखें तो उन्हें जादुई एहसास हो, और वे जिस व्यक्ति के साथ आए हैं, उससे वे पहले से कहीं ज्यादा प्यार करें।" यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो पीटर सफ्रान और जेम्स गन के नए नेतृत्व में पहली डीसी स्टूडियो फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें:
Ram Charan: 'पेड्डी' स्टार ने निर्देशक बुच्ची को दिया गिफ्ट, श्री राम की पादुकाएं-हनुमान मुखौटा और भी बहुत कुछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें