हॉलीवुड प्रसिद्ध सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। जानिए किस तारीख को देख सकेंगे 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन 5...
फाइल सीजन कब होगा रिलीज
‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का बहुप्रतीक्षित पांचवां और फाइनल सीजन अगले महीने रिलीज होगा। प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन का आखिरी एपिसोड, जिसका नाम ‘द राइटसाइड अप’ है, लगभग दो घंटे लंबा होगा। यह एपिसोड 1 जनवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के साथ-साथ 350 से ज्यादा सिनेमाघरों में भी दिखाया जाएगा। सिनेमाघरों की लिस्ट अभी घोषित नहीं की गई है।
‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की कहानी
यह शो छह बच्चों की कहानी पर आधारित है, जो हॉकिन्स शहर और पूरी दुनिया को बचाने के लिए वेक्ना नामक खतरनाक दुश्मन से लड़ते हैं। 2022 में, शो के निर्माता ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि पांचवां सीजन शो का आखिरी सीजन होगा। उन्होंने बताया, 'सात साल पहले हमने इस कहानी की पूरी योजना बनाई थी। हमें लगा था कि यह चार या पांच सीजन में पूरी होगी। लेकिन कहानी इतनी बड़ी थी कि इसे चार सीजन में समेटना मुश्किल था। अब हम तेजी से आखिरी सीजन की ओर बढ़ रहे हैं। सीजन 4 आखिरी से पहले का सीजन था और सीजन 5 आखिरी होगा।'