फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Steven Speilberg: स्टीवन स्पीलबर्ग की नई फिल्म का एलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Fri, 24 May 2024 12:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टीवन स्पीलबर्ग अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। दुनियाभर में उनकी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। भारत में भी उनकी फिल्मों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में निर्देशक के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उनकी नई फिल्म यूनिवर्सल स्टूडियोज के बैनर तले बनेगी, जो 15 मई 2026 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
स्टीवन स्पीलबर्ग - फोटो : stevenspielbergfans/ instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग अपनी नई फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण यूनिवर्सल पिक्चर्स की ओर से किया जा रहा है। इस फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, स्टूडियो ने इसे नई ओरिजनल इवेंट फिल्म के रूप में वर्णित किया है। 

विज्ञापन

Govinda: गोविंदा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ये मेरा सौभाग्य है

डेविड कोएप लिख रहे पटकथा
लंबे समय से स्पीलवर्ग के सहयोगी रहे डेविड कोएप इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। इससे पहले दोनों जुरासिक पार्क, द लॉस्ट वर्ल्ड: जुरासिक पार्क, वॉर ऑफ द वर्ल्ड्स और इंडियाना जोन्स एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रहीं। इन फिल्मों की कमाई की बात करें तो सभी ने संयुक्त रूप से कुल मिलाकर दुनियाभर में तीन बिलियन यानी 300 करोड़ की कमाई की है। 

अब तक पुरस्कार किए अपने नाम
अपने निर्देशन करियर में स्पीलबर्ग ने अब तक कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वे तीन बार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके हैं, जिनमें शिंडलर्स लिस्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का ऑस्कर पुरस्कार शामिल है। इस फिल्म को कुल सात ऑस्कर मिले थे। वहीं, वे सेविंग प्राइवेट रयान के लिए भी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

साल 2022 में रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म
उनकी सबसे हालिया फिल्म, द फैबेलमैन्स को यूनिवर्सल की ओर से साल 2022 में रिलीज किया गया था। फिल्म को निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ चित्र सहित सात अकादमी पुरस्कार में नामांकन प्राप्त हुए थे।
Barah by Barah Review: काशी के कालखंड को सहेजता समानांतर सिनेमा, कल्पना और हकीकत के बीच बना सराहनीय सेतु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें