फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teddy Ray: स्टैंड अप कॉमेडियन टेडी रे का निधन, 32 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने 32 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। फिलहाल अभिनेता की मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
टेडी रे का निधन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर एचबीओ सीरीज पॉज विद सेम जे में नजर आए स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता टेडी रे का निधन हो गया है। इस बारे में अधिकारियों ने शनिवार को पुष्टि की। अभिनेता ने 32 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। विदेशी मीडिया के मुताबिक कैलिफोर्निया के रैंचो मिराज के प्राइवेट हाउस में मृत पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता और लेखक टेडी का असली नाम थिअडोर ब्राउन था। स्थानीय पुलिस के इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार सुबह कॉमेडियन की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 

फिलहाल अभिनेता की मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका है। अभिनेता को अपने कई रियलिटी शोज के लिए जान जाता था। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा एचबीओ मैक्स सीरीज पॉज विद सेम जे के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह पिछले साल आए एक कॉमेडी कोर्ट रूम सीरीज के एक एपिसोड में भी नजर आए थे।

उन्होंने वाइल्ड ‘एन आउट, कॉमेडी सेंट्रल के कोलोसल क्लस्टरफेस्ट, और एचबीओ के ऑल डेफ कॉमेडी पर स्टैंड-अप किया था। उन्होंने कई जगह अपने परफॉर्मेंस ही दिए। हाल ही में वह जून और जुलाई में वॉशिंगटन डीसी और लॉस एंजेलिस में अपने शो में नजर आए थे। टेडी रे के अचानक हुए निधन की खबर के बाद से ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद उनके कुछ साथी कलाकारों ने शोक जाहिर किया।

विज्ञापन

टीवी नेटवर्क कॉमेडी सेंट्रल ने रे के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा- टेडी रे एक प्रफुल्लित करने वाले और प्रिय कलाकार थेय़ उन्हें पूरे कॉमेडी समुदाय द्वारा गहराई से याद किया जाएगा। वहीं ऑल डेफ डिजिटल जिसके साथ रे ने काम किया था ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल टूट गया है। हम उसे हर दिन याद करेंगे, लेकिन हम जानते हैं कि वह स्वर्ग में भी हंसेगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें