फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jack Ryan: आज स्ट्रीम होगा जैक रायन का आखिरी एपिसोड, फाइनल सीजन की एंडिंग जानने को बेताब फैंस

Fri, 14 Jul 2023 12:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉम क्लैन्सीज जैक रयान का एक्शन से भरपूर सीजन लौट आया है। जॉन क्रासिंस्की अभिनीत इस थ्रिलर सीरीज का चौथा और अंतिम सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर फाइनल सीजन चल रहा है।
विज्ञापन
जैक रयान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉम क्लैन्सीज जैक रयान का एक्शन से भरपूर सीजन लौट आया है। जॉन क्रासिंस्की अभिनीत इस थ्रिलर सीरीज का चौथा और अंतिम सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर फाइनल सीजन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हर शुक्रवार को इसके दो एपिसोड स्ट्रीम किये गए। और अब 14 जुलाई यानि आज इस सीरीज का फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन

जैक रयान - फोटो : सोशल मीडिया
जैक रायन का चौथा सीजन चल रहा है। सीरीज के किरदारों के साथ फैंस का एक रिश्ता बन गया था, लिहाजा कुछ लोग काफी उदास हैं कि उनकी पसंदीदा सीरीज खत्म होने जा रही है। फैंस के अलावा खुद कलाकार भी दुखी हैं। वे सालों से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे थे, लेकिन अब अलविदा कहने का समय आ गया है।

माइकल केली - फोटो : सोशल मीडिया
शो में जासूस माइक का किरदार निभाने वाले माइकल केली ने अपने को-एक्टर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। केली ने कहा- मैं तीन सीजन तक इस खास सीरीज का हिस्सा रहा। शायद यह मेरा अब तक का सबसे शानदार काम था। मेरे पास इस सीरीज के अलावा भी काम था, लेकिन यह उस दोस्ती के नाम जिस हम तीनों (जॉन क्रैसिंस्की, वेंडेल पियर्स और केली) आगे भी निभाते रहेंगे। जॉन क्रैसिंस्की और वेंडेल पियर्स के पास जाना और उनसे जुड़ना एक अच्छा पल था।

माइकल केली - फोटो : सोशल मीडिया
केली ने आगे कहा कि हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते थे और सेट पर हम हर दिन एन्जॉय करते थे। मेरे लिए ये यादगार पल थे। सबसे खतरनाक सीन्स करने के बावजूद हमारे पास हमेशा जोर-जोर से हंसने का समय होता था। मैंने उनके साथ खट्टी-मीठी यादें बुनी हैं।

यह भी पढ़ें: दादा रोशन लाल नागरथ के नाम ऋतिक रोशन का पैगाम, 106वीं जयंती पर भावुक नोट लिखकर नम की आंखें
विज्ञापन

जैक रयान सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टॉम क्लैन्सीज जैक रायन का हर सीजन एक्शन से भरपूर है। इसके पहले सीजन की शुरुआत अगस्त 2018 में अमेजन प्राइम पर हुई थी। करीब पांच साल के अंतराल में इस सीरीज के चार सीजन आ गए। चौथा और फाइनल सीजन 30 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था।

यह भी पढ़ें: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के नामांकन का एलान, बेस्ट फिल्म के लिए ‘पठान’ की टक्कर ‘भेड़िया’ से!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें