फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेना बोलीं, सिर्फ वयस्कों के लिए है 'स्प्रिंग ब्रेकर्स'

Wed, 23 Jan 2013 03:26 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका सेलेना गोम्ज ने अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को उनकी नई फिल्म 'स्प्रिंग ब्रेकर्स' न देखने दें। उनके मुताबिक यह फिल्म उनके लिए नहीं बनाई गई है। इस फिल्म में वह एक कॉलेज छात्रा बनी हैं जो छुट्टियों के लिए पैसा जमा करने के लिए अपनी तीन साथियों के साथ एक रेस्तरां को लूटती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा फिल्म में ऐसा बहुत कुछ है जिसे बच्चों को नहीं देखना चाहिए। गोम्ज कहती हैं कि लूट के बाद सभी दोस्त जेल में चले जाते हैँ। जहां उनकी जमानत कराने वाला शख्स इन चारों को मादक पदार्थ और हथियारों के धंधे में धकेल देता है। फिर इनकी दुनिया ही बदल जाती है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक सेलेना ने कहा कि मैंने अपनी तरफ से बच्चों के माता-पिता को चेतावनी दे दी है कि वह बच्चों को यह फिल्म न देखने दें। उन्होंने साथ में यह भी जोड़ा कि यह फिल्म 18 वर्ष से अधिक की उम्र वालों को देखनी ही चाहिए। यह फिल्म 22 मार्च को अमेरिका सहित मुल्क के कई देशों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें