फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हुई 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम'

Mon, 01 Jul 2019 10:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Spiderman - फोटो : social media
विज्ञापन
एवजेंर्स एंड गेम के बाद मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' भारत से पहले चीन में रिलीज हो चुकी हैं। चीन में इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' भारत में इस गुरुवार को रिलीज होगी। इस बीच फिल्म के मेकर्स और एक्टर टॉम हॉलैंड के लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म बीते हफ्ते चीन में रिलीज हुई थी। जहां से इसके लीक होनी की खबर है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' में टॉम हॉलैंड के अलावा सैमुअल एल जैक्सन, जॉन फैवरेयू और जेंडाया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि एवजेंर्स सीरीज के चौथे फेज की पहली फिल्म मानी जा रही 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' की कहानी वहां से शुरू होगी जहां ये कहानी एवेंजर्स एंडगेम में आकर रुकती है। स्पाइडरमैन को इस फिल्म में आयरनमैन के गम में डूबा दिखाया जाएगा और ये भी कि वह अब सुपरहीरो की ड्यूटी से दूर जाकर छुट्टियां मनाना चाहता है। लेकिन, एक एवेंजर होने की जिम्मेदारी उसे फिर से दंगल में खींच लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें