फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की कमाई हुई धीमी, ‘द ओडिसी’ की रफ्तार भी थमी; जानें शुक्रवार को कितनी हुई कमाई?

Fri, 14 Aug 2026 06:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने भारत में अपनी रिलीज को 16 दिन पूरे कर लिए हैं। वहीं क्रिस्टोफर नोलान की ‘द ओडिसी’ को भी जल्द एक महीना पूरा हो जाएगा। जानें इन फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कारोबार किया?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्में को भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलान की ‘द ओडिसी’ के हिंदी वर्जन ने भी जमकर कमाई की है। 'स्पाइडर मैन' तो अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। जानें इस शुक्रवार दोनों फिल्मों में कितना कारोबार किया?

विज्ञापन


'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की कमाई

  • फिल्म के 16वें दिन की कमाई में कमी आई है। 

  • शुक्रवार को इसने मात्र 1.94 करोड़ रुपए कमाए हैं।

  • जबकि गुरुवार को इसने 3.41 करोड़ का कारोबार किया था। 

  • फिल्म ने पहले वीकेंड पर काफी कलेक्शन किया था। 

  • मगर दूसरे वीकेंड पर कमाई बढ़ने की जगह घट गई। 

  • फिल्म का देश में कुल कलेक्शन अब 445.34 करोड़ हो चुका है।

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

स्पाइडर-मैन 4' के नाम रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पार कर लिया है। इसके साथ ही यह भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बनी।

विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ओडिसी’ की कमाई
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शुक्रवार को फिल्म की रिलीज को 28 दिन हो चुके है। वहीं अब धीरे- धीरे फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे आ रहा है। फिल्म का कमाई लाखों में सिमट चुकी है। 

  • फिल्म ने अपनी रिलीज से 29वें दिन शुक्रवार को 70 लाख रुपए कमाए। 
  • ‘द ओडिसी’ ने गुरुवार को 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 
  • फिल्म की अब तक की कुल कमाई 223.19 करोड़ रुपए हो चुकी है। 
  • ' द ओडिसी' की कहानी ग्रीक की पौराणिक कथाओं पर आधारित है। 
  • फिल्म की कास्ट में मैट डेमन, जेंडाया, टॉम हॉलैंड अहम भूमिकओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें