स्पाइडर-मैन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी की झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
18 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर
मोशन पोस्टर में स्पाइडर-मैन को एक्शन करते दिखाया गया है। इसके सीन हॉलैंड की पिछली फिल्मों की तुलना में अधिक इंटेंस और डार्क दिखते हैं। मोशन पोस्टर में पुनर्जन्म के जिक्र के साथ शुरुआत होती है, जो पिछली फिल्म की घटनाओं के बाद स्पाइडर-मैन के सफर में संभावित बदलाव का संकेत देता है। फिल्म का ट्रेलर 18 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। इससे पहले इस ट्रियोलॉजी का निर्देशन जॉन वाट्स ने किया था। डेनियल क्रेटन को शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स के निर्देशन के लिए जाना जाता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो फिल्म
घोषणा से पहले फिल्म के छोटे-छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया था। ससे परियोजना के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई थी। अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ स्पाइडर-मैन के रूप में हॉलैंड की चौथी सोलो फिल्म। वहीं मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में उनकी सातवीं उपस्थिति होगी। उनकी पिछली फिल्म, स्पाइडर-मैन: नो वे होम थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
यह खबर भी पढ़ेंः मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी से घबराईं ट्विंकल खन्ना; अक्षय कुमार बोले- ‘मेरी बीवी ने कल ही…’
31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
सोनी पिक्चर्स द्वारा समर्थित ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 18 मार्च को रिलीज होने वाला ट्रेलर, कहानी और स्पाइडर-मैन के अगले पार्ट के बारे में और अधिक जानकारी देने की उम्मीद है।