'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' के बारे में
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘शांग ची’ के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है।
फिल्म में द पनिशर, हल्क और जीन ग्रे जैसे कई मार्वल किरदार भी देखने को मिलेंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां स्पाइडर-मैन डॉक्टर स्ट्रेंज से दुनिया की याददाश्त मिटाने की बात करता है और मल्टीवर्स को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।
ये भी पढे़ं- साइंस फिक्शन हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?