फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ चल रहे आंदोलन को मिली बड़ी मदद, पॉप बैंड BTS ने दान किए एक मिलियन अमेरिकी डॉलर

Mon, 08 Jun 2020 03:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीटीएस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड बीटीएस (BTS) और उनकी सहयोगी कंपनी बिग हिट एंटरटेनमेंट ने अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है। इसके साथ ही इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए इन्होंने एक मिलियन अमेरिकी डालर का दान दिया है। 

विज्ञापन


ब्लैक लाइव्स मैटर के प्रबंध निदेशक केली स्केल ने कहा, 'सदियों से चले आ रहे जुल्म के आघात से इस समय दुनिया भर के अश्वेत लोग पीड़ा में हैं। ब्लैक लाइव्स मैटर की लड़ाई में एकजुटता के साथ बीटीएस और सहयोगी देशों की उदारता से हम आगे बढ़े हैं।'

बीटीएस की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया, 'हम नस्लीय भेदभाव के खिलाफ खड़े हैं। हम हिंसा की निंदा करते हैं। आपको, मुझे और हम सभी को सम्मान पाने का अधिकार है। हम एक साथ खड़े होंगे।'
विज्ञापन

 

बता दें कि अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद इस समय देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दूसरे देशों के लोग भी रंगभेद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इस दौरान कई बड़ी और फिल्मी हस्तियों ने भी आगे आकर इन आंदोलनों को सहयोग दिया है। 
विज्ञापन


जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए जो जोनस और सोफी टर्नर, सामने आईं तस्वीरें
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें