अभिनेत्री ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, "मुझे इस तरह दुनिया को अलविदा कहने का दुख नहीं है। बल्कि मुझे अपने मां, पिताजी, दादी और ओप्पा (बड़े भाई) के लिए दुख हो रहा है। मैं क्या करूं? मेरा दिल अब जीना नहीं चाहता। हां, मैं मानती हूं कि मेरे बिना आपको खाली-खाली लगेगा, लेकिन आप अपना जीवन बहादुरी से जिएं। मैं अलविदा कहने के बाद भी आप लोगों पर नजर रखूंगी। इसलिए रोइएगा मत। मुझे यह भी पता है कि आप मेरे इस कदम से आहत होंगे। लेकिन सच मानिए मैं अभी बिल्कुल भी उदास नहीं हूं। बल्कि मैं शांत हूं। शायद इसलिए क्योंकि मैंने वह सुखी जीवन जी लिया है, जिसकी मैं हकदार थी। आप भी अपनी जिंदगी बिना किसी मलाल के जिएं।"
यू जो यून ने आगे लिखा, मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे अंतिम संस्कार में आप बहुत सारे लोगों को बुलाएंगे। क्योंकि मैं हर किसी को देखना चाहती हूं, यह जांचना चाहती हूं किस व्यक्ति के लिए समय थोड़ा मुश्किल है। मैं खराब अभिनय नहीं करना चाहती थी। सच मानिए एक्टिंग ही मेरे लिए सबकुछ थी। लेकिन, एक अभिनेता का जीवन जीना आसान नहीं था। कहा जाता है कि आप जो करना चाहते हो अगर आपको वह करने मिलता है तो वह किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता, लेकिन मेरे लिए तो यह चीज अभिशाप बन गई थी।
यू जो यून लिखती हैं, भगवान मुझसे प्यार करते हैं, इसलिए वह मुझे नर्क में नहीं भेजेंगे। मुझे लगता है कि वह मेरी भावनाओं को समझेंगे। इसलिए मेरी चिंता मत कीजिएगा। मेरे सभी चाहने वालों और परिवार वालों को मेरा प्यार। मुझे समझने के लिए धन्यवाद। सभी अनमोल रिश्तों के लिए आभार। मुझे जीवन में सिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मां, पापा, आई लव यू! रोना मत, प्लीज।