फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jung Chae Yull: कोरियन अभिनेत्री जंग चाई यूल का निधन, 26 साल की उम्र में घर में मृत मिलीं एक्ट्रेस

Wed, 12 Apr 2023 04:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

26 वर्षीय जुंग चाई यूल की मैनेजमेंट एजेंसी ने अपने आधिकारिक बयान में अभिनेत्री ने निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Jung chae yull - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियन सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कोरियन ड्रामा यानी 'के-ड्रामा' की स्टार अभिनेत्री जंग चाई यूल का महज 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके करीबी सूत्रों ने हाल ही में हुए उनके निधन की दिल दहला देने वाली खबर साझा की है। चाई यूल ने 11 अप्रैल को आखिरी सांस ली। अभिनेत्री की एजेंसी द्वारा साझा किए गए आधिकारिक बयान में उनकी मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपने घर पर मृत मिली हैं।

विज्ञापन

ऐसे होगा अंतिम संस्कार
26 वर्षीय जुंग चाई यूल की मैनेजमेंट एजेंसी ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा था, 'हम आपको एक दिल दहला देने वाली खबर देने के लिए आए हैं। अभिनेत्री चाई यूल हमें छोड़ कर चली गई हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके परिवार की इच्छा के अनुसार निजी तौर पर किया जाएगा। हम आशा करते हैं कि आप मृतक के लिए प्रार्थना करेंगे ताकि चाई यूल, जो अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती थी उनकी आत्मा को शांति मिले।'

मेहनती थीं चाई यूल
चाई यूल के निधन के बारे में आधिकारिक बयान में आगे लिखा था, ' हमारी चाई यूल बहुत मेहनती थी। हमारी राय में, एक अभिनेत्री के रूप में वह कितनी अद्भुत थीं, इसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। अभिनेत्री जंग चाई युल ने 11 अप्रैल, 2023 को दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।'  
विज्ञापन

Zeeshan-Reyhna: क्या जीशान-रेहाना का हो गया है ब्रेकअप? एक्टर ने पोस्ट कर कहा गुडबाय
विज्ञापन


इस शो में आई थीं नजर
जंग चाई यूल का जन्म 4 सितंबर 1996 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में कोरियाई मॉडलिंग शो, डेविल्स रनवे से की थी। इसके बाद 2018 में उन्होंने दीप के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की। बाद में उन्होंने ड्रामा जोंबी डिटेक्टिव और आई हैव नॉट डन माई बेस्ट स्टिल में अभिनय किया।
Sanjay Dutt: फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त हुए घायल, शरीर के इन हिस्सों पर आई चोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें