फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की मशहूर गायिका सुल्ली का निधन, घर में मिला शव

Mon, 14 Oct 2019 08:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sulli - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की मशहूर बैंड f(x) की पूर्व सदस्य और पॉप गायिक सुल्ली का निधन हो गया है। उनका शव सोमवार को घर में मिला। सुल्ली काफी समय से साइबर हमले के खिलाफ आवाज उठा रही थीं। 25 साल की सुल्ली का जन्म साल  1994 में हुआ था। उसका असली नाम  Choi Jin-ri था। 

विज्ञापन


अंग्रेजी वेब साइट डीएनए की खबर के अनुसार सोमवार को सुल्ली का शव दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के Seongnam शहर में उनके घर में मिला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि सुल्ली का मैनेजर बीते रात से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संपर्क ना होने पर मैनेजर सुल्ली से मिलने उनके घर पहुंचा जहां वह मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि सुल्ली लंबे समय से गंभीर अवसाद से जूझ रहा है। 

गौरतलब है कि सुल्ली ने साल 2009 में पांच सदस्यों वाले बैंड f(x) में शामिल हुई थीं। वह इस समूह की सबसे मशहूर गायिका थीं। सुल्ली ने साल 2015 में f(x) को छोड़ दिया और अकेले गायिकी शुरू कर दी थी। सुल्ली को पहली प्रसिद्धी साल 2005 में मिली थी जब वह 11 साल की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें