फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sophie Turner: 'टॉम्ब रेडर' के सेट पर सोफी टर्नर हुईं घायल, दो हफ्ते तक बंद रहेगी शूटिंग

Mon, 30 Mar 2026 12:56 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sophie Turner Injured: हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर को नई सीरीज 'टॉम्ब रेडर' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। फिलहाल, सीरीज की शूटिंग को रोक दिया गया है।
 
विज्ञापन
सोफी टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'टॉम्ब रेडर' में सोफी टर्नर प्रतिष्ठित किरदार लारा क्रॉफ्ट की भूमिका निभा रही हैं। इसकी शूटिंग के दौरान सोफी टर्नर को सेट पर चोट लग गई है। जिसके कारण फिल्म की शूटिंग को दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन

'टॉम्ब रेडर' की शूटिंग के दौरान लगी चोट
एंटरटेनमेंट वीकली के अनुसार, स्टूडियो ने बताया कि सोफी टर्नर को हाल ही में 'टॉम्ब रेडर' की शूटिंग के दौरान मामूली चोट लग गई है। उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए 'टॉम्ब रेडर' की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। शूटिंग करीब दो हफ्ते तक बंद रहेगी। लेकिन इस दौरान पूरे क्रू को उनका वेतन मिलता रहेगा।

कहां हो रही है 'टॉम्ब रेडर' की शूटिंग
'टॉम्ब रेडर' सीरीज अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं। इसमें सोफी टर्नर लारा क्रॉफ्ट की भूमिका निभा रही हैं। 'टॉम्ब रेडर' की शूटिंग मुख्य रूप से ब्रिटेन में हो रही है।
विज्ञापन

सीरीज 'टॉम्ब रेडर' के बारे में
'टॉम्ब रेडर' एक मशहूर वीडियो गेम सीरीज पर आधारित है। पहले इस किरदार को एंजेलीना जोली और एलिसिया विकेंडर ने फिल्मों में निभाया था। अब पहली बार टीवी सीरीज में सोफी टर्नर लारा क्रॉफ्ट बन रही हैं। सीरीज की कहानी साहसी लारा क्रॉफ्ट के एडवेंचर पर आधारित है। इसकी शूटिंग 15 जनवरी को शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें: मिथुन दा के गाने पर डांस करते दिखे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, फैंस के बीच वायरल हुआ वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें