फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुए जो जोनस और सोफी टर्नर, सामने आईं तस्वीरें

Sun, 07 Jun 2020 01:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोनस और सोफी टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से कई हिस्सों में हिंसा का माहौल है। अमेरिका के मिनियापोलिस के अलावा फ्लोरिडा, जैक्सनविल, लॉस एंजेलिस, पीटसबर्ग, न्यूयॉर्क समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं। इस प्रदर्शन का बड़े स्तर पर हॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन


दुनियाभर में पुलिस की ज्यादती के खिलाफ और अश्वेत लोगों के समर्थन में कैंपेन शुरू हो गए हैं। इस बीच हाल ही में इसका हिस्सा बने जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर। सोफी ने इस प्रोटेस्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें वह सभी के साथ 'नो जस्टिस नो पीस' यानी बिना न्याय के शांति नहीं का नारा लगा रहे हैं।

खास बात ये है कि सोफी गर्भवती हैं। इस दौरान जो और सोफी ने फेस पर मास्क लगाया हुआ था। सोफी और जो सड़कों पर तो उतरे लेकिन उन्होंने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी। वहीं उनके पति जो जोनस जैकेट पहने हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में अफ्रीका और अमेरिका के लोगों के बीच कानून की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। फ्लॉयड की दर्दनाक मौत के बाद से फिर देश में नस्लीय तौर पर पुलिस की क्रूरता पर सवाल उठ रहे हैं। तमाम हॉलीवुड स्टार्स जैसे बियॉन्से, कार्डी बी, टेलर स्विफ्ट, जॉन बोयेगा, जॉन चीडो, स्टीव कोरैल, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना, बेला हदीद और जैनेल मौने जैसे सेलिब्रिटीज भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों को मदद के लिए आगे आ चुके हैं। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें