जेफरी एपस्टीन, जूली के. ब्राउन
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि जेफरी एपस्टीन मामले पर जल्द ही एक इन्वेस्टीगेशन ड्रामा सीरीज बनने जा रही है। इस ड्रामा में एपस्टीन द्वारा किए गए अपराध और उसकी जांच को काफी करीब से दिखाया जाएगा।
पत्रकार की जांच पर आधारित होगी सीरीज
रिपोर्ट्स की मानें तो यह सीरीज मियामी हेराल्ड की एक खोजी पत्रकार जूली के. ब्राउन के अनुभवों पर आधारित होगी। इसमें कई साल तक चलने वाली जांच को बारीकी से दिखाया जाएगा। केस की तहकीकात और इससे जुड़े पीड़ितों की पहचान को भी दिखाया जाएगा।
साथ ही उनके बयान देने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच कैसे बढ़ी यह भी इस सीरीज के माध्यम से दर्शकों के सामने लाया जाएगा। बता दें कि ब्राउन ने 2018 में अपनी रिपोर्टिग के माध्यम से ही पीड़ितों को सार्वजनिक रूप से सामने लाया था। इसी कारण जांच से जुड़े कई भ्रष्ट अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा था।
अभिनेत्री लौरा डर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन करेगा निर्माण?
हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक इस सीरीज का निर्माण सोनी पिक्चर्स टेलीविजन और अमेरिकी लेखक-निर्देशक एडम मैके साथ मिलकर करेगें। लौरा डर्न सीरीज में पत्रकार जूली के. ब्राउन का मुख्य किरदार निभाएंगीं। शेरोन हॉफमैन इसका स्क्रीनप्ले लिखेंगी।
क्या है जेफरी एपस्टीन मामला?
जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था। रिपोर्ट्स के अनुसार शुरूआत में उनपर 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप था पर जांच शुरू होने के बाद उनपर 70 से अधिक यौन उत्पीड़न के आरोप लगे। 2019 में जेफरी ने जेल में आत्महत्या कर ली थी।