आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मेलिसा जार्ज का कहना है कि उनकी स्केटिंग के बैकग्राउंड ने उन्हें एक्शन फिल्मों में अभिनय करने में मदद की। 35 वर्षीया मेलिसा अपनी समकक्ष अभिनेत्रियों से ज्यादा तेज स्टंट कर पाती हैं क्योंकि उन्होंने काफी छोटी उम्र से स्केटिंग की ट्रेनिंग ली थी।
मेलिसा ने कहा, "मैं पांच साल की उम्र से कॉम्पटिशन में हिस्सा ले रही थी। मैं 14 साल की उम्र में विश्व की जूनियर खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर थी और मैं एक समर्पित कंटस्टेंट थी, मैं सुबह और रात, स्कूल जाने से पहले और बाद में स्केटिंग का अभ्यास करती थी। मुझे विश्व भ्रमण करना पसंद है।"